Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुनवल नगर प्रमुख द्वारा पत्रकार महासंघ को ७ सौ पिस मास्क प्रदान

 

रवीन्द्र यादव/नवलपरासी, १९ अप्रील ।
नवलपरासी पश्चिम स्थित सुनवल नगरपालिका के प्रमुख भीम बहादुर थापा ने जिला के भीतर रहे पत्रकारों को लक्षित करते हुए ७ सौ थान (पीस) मास्क प्रदान किया है । मास्क प्रदान गरेका छन् । कोरोना वायरस संक्रमण विरुद्ध पत्रकारों को भी अग्रपंक्ति में रहकर काम करना पड़ता है, इसी तथ्य को मध्यनजर करते हुए नगरप्रमुख थापा ने ७ सौ पीस मास्क नेपाल पत्रकार महासंघ जिला शाखा नवलपरासी पश्चिम मार्फत पत्रकारों उपलब्ध कराया है ।
महासंघ को मास्क हस्तान्तरण करते हुए नगरप्रमुख थापा ने कहा कि जब पत्रकार सुरक्षित रहेंगे, तब ही समाज भी सुरक्षित रह सकता है । उन्होंने आश्वासन दिया है कि अगर आवश्यक है तो पत्रकारों के लिए पीपीई लगायत स्वास्थ्य सामाग्री भी उपलब्ध कराया जाएगा । कोरोना संक्रमण विरुद्ध पत्रकारों की भूमिका पर प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि पत्रकारों को उत्साहित और प्रोत्साहित करने के लिए राज्य का ही ध्यान जाना जरुरी है ।
महासंघ के अधयक्ष हरि शर्मा ने कहा कि प्राप्त मास्क को जिला में कार्यरत संचारकर्मियों में उपलब्ध कराया जाएगा । उनका कहना है कि प्राप्त मास्क प्रति पत्रकार ५० पीस उपलब्ध कराने की योजना है । स्मरणीय है, कोरोना संक्रमण संबंधी जोखिम के कारण हाल जिला से प्रकाशित सभी पत्रपत्रिका बंद है । लेकिन ६ एफएम रेडियो और एक टेलिविजन ने अपनी सेवा जारी रखा है । स्मरणीय है, इससे पहले भी उद्योग वाणिज्य संघ प्रदेश नं. ५ के अध्यक्ष गुणनिधि तिवारी की ओर से ३ सौ और जिला स्वास्वास्थ्य कार्यालय की ओर से ५० थान मास्क महासंघ को प्राप्त हुआ था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com