Sun. Aug 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धनुषा में पिता–पुत्र विवादः पुत्र ने किया पिता की हत्या

 

जनकपुरधाम, २० अप्रील । धनुषा जिला शहीद नगरपालिका–९ बिता निवासी २९ वर्षीय नथुनी सदा ने अपने ही पिता को हत्या किया है । नथुनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । प्रारम्भीक अनुसंधान से पता चला है कि पिता और पुत्र के बीच रकम संबंधी विवाद हुआ था, विवाद के बीच में ही नथुनी ने पिता ५५ वर्षीय सौखी सदा के ऊपर मारपिट शुरु किया था और घरेलू हथियार प्रहार किया ।
घटना आइतबार रात की है । नथुनी ने पिता सौखी के साथ कुछ रकम मांग लिया । इसी विषय को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था । उसके बाद नथुनी ने हथियार प्रहार कर पिता को मार दिया । पिता की मौत होने के बाद नथुनी फरार हो गए थे । लेकिन यदुकुवा पुलिस कार्यालय से परिचालित पुलिस ने गांव से ही नथुनी को गिरफ्तार किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com