Thu. May 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तब्लिग जमात के संबंध में मुस्लिम आयोग ने दिया ऐसा निर्देशन

 

काठमांडू, २० अप्रील । राष्ट्रीय मुस्लिम आयोग ने अपने मातहत रहे निकाय को निर्देशन दिया है कि दो दिनों के भीतर नेपाल में रहे तब्लिग जमातों की संख्या आयोग में पेश किया जाए । आइतबार सम्पन्न आयोग की बैठने ऐसा निर्देशन जारी किया है । आयोग अध्यक्ष समीप मिया अंसारी के अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक ने कहा है कि देशभर में रहे मदरसा मस्जिद में रहे जमात समूह के बारे में सम्पूर्ण तथ्यांक सहित विवरण पेश किया जाए ।
कोरोना संक्रमण और मुस्लिम समुदाय के संबंधी विभिन्न विवादास्पद समाचार आने के बाद राष्ट्रीय मुस्लिम आयोग ने इसतरहका निर्देशन जारी की है । विशेषतः उदयपुर जिला स्थित मस्जिद में रहे १२ और पर्सा में ३ मुस्लिमों को कोरोना संक्रमण पुष्टी होने के बाद आयोग ने तब्लिग जमात के संबंध में तथ्यांक मांग किया है । अध्यक्ष अन्सारी के अनुसार नेपाल में करीब १०० की संख्या में विदेशी धार्मिक जमात हैं, जो लकडाउन के कारण नेपाल में ही फसे हुए हैं ।
बैठक ने यह भी निर्णय किया है कि लकडाउन की पूर्ण पालना और मस्जिद–मदरसा अनुगमन के लिए आयोग तैयार है । इसके लिए अध्यक्ष अंसारी के ही संयोजकत्व में ७ सदस्यीय केन्द्रीय संयोजन समिति भी गठन की गई है । समिति सदस्य में पूर्वमन्त्री मोहम्मद जाकिर हुसैन, सांसद शेख चाँदतारा, राष्ट्रिय मानव अधिकार आयोग के सदस्य मोहना अन्सारी, मुस्लिम संघ के अध्यक्ष अब्दुल सत्तार और धर्म गुरु खुर्शिद इस्लाही (ओलमा) और खालिद सिद्धिकी (ओलमा) हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *