Wed. Oct 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लकडाउन में घर से बाहर निकलने के लिए जिद करनेवाली बेटी को पिता ने कर दी हत्या

 

वीरगंज, २० अप्रील । वीरगंज महानगरपालिका–१ निवासी २९ वर्षीय संजयकुमार साह ने अपने ही ७ वर्षीया बेटी को गला दबाकर मार दिया है । घटना चैत्र ११ गते की है । कोरोना वायरस नियन्त्रण और रोकथाम के लिए सरकार ने पूरे देश में लकडाउन घोषणा किया था, लकडाउन का यह पहला दिन भी है । संजय सर्राफ नाम से परिचित साह के ७ वर्षीया बेटी अंशुकुमारी सर्राफ घर में ही खेल रही थी । लेकिन वह घरसे बाहर निकलना चाहती थी । इसके लिए वह अपने पिता जी से जिद कर रही थी ।
ऐसी ही क्रम में संजय ने बेटी अंशू को एक तमचा लगा दिया । उसके बाद अंशू रोने लगी । समझाने पर भी वह नहीं मानी । वह रो रही थी, ऐसी ही क्रम में संजय ने बेटी का गला दबा दिया । कुछ ही देर में बेटी ने दम तोड़ दी, लेकिन संजय को पता नहीं चला । कुछ देर संजय पश्चताप में पडने लगा । क्योंकि उन्होंने बेटी को मार दिया था । इसके बाद उन्होंने एक नाटक मंचन किया । बेटी को रुम में स्थित एक किला में शॉल लगाकर लटकाया और उसको निकाल कर वीरगंज स्थित नारायण अस्पताल पहुँचाया । अस्पताल पहुँचाते ही अस्पताल ने अंशु को मृत घोषित किया ।
हां, यह कोई कहानी नहीं है, सच है । शुरु में तो संजय कह रहे थे कि बेटी ने आत्महत्या की है । लेकिन जब पुलिस ने अनुसंधान शुरु किया तो सच सामने आने लगा । जिला पुलिस कार्यालय पर्सा के प्रवक्ता एवं पुलिस नायब उपरीक्षक वीरेन्द्रबहादुर शाही के अनुसार हत्या अभियोग से बचने के लिए संजय आत्महत्या संबंधी कहानी रच रहे थे । प्रारम्भीक अनुसंधान में उन्होंने बेटी की हत्या आरोप स्वीकार किया है । उन्होंने कहा है कि हत्या करने की नीयत नहीं थी, लेकिन भवितव्य ऐसा हो गया । पुलिस को कहना है कि थप अनुसंधान जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com