Mon. Sep 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रामायण के भरत की चालीस साल की उमर में ही दर्दनाक माैत हाे गई थी

 

 

लॉकडाउन में शुरू हुए दूरदर्शन पर कई सीरियल को लेकर दर्शकों में एकबार फिर से क्रेज देखने को मिल रहा है। लेकिन जो सीरियल सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं वो है ‘रामायण’। शो शुरू होने के साथ ही इनके कैरेक्टर पर फिर से चर्चा शुरू हो गई है। दर्शक धार्मिक शो से जुड़े इन कैरेक्टरर्स के बारे में जानना चाहते है। वहीं ‘रामायण’ के कई किरदारों के बारे में लगातार खबरें सामने आ रही हैं। लेकिन आज हम आपको राम के प्रिय भाई ‘भरत’ के बारे में बताने जा रहे हैं। ‘रामायण’ में भरत का किरदार एक्टर संजय जोग ने निभाया था। संजय अब इस दुनिया में नहीं हैं। संजय की मौत काफी दर्दनाक रही थी।

यह भी पढें   आज से पितृपक्ष (सोलह श्राद्ध) आरंभ: जानिए इसका धार्मिक महत्व और शास्त्रीय विधान

‘रामायण’ में भरत का किरदार निभाकर खुद को हमेशा के लिए अमर कर देने वाले एक्टर संजय की मौत एक गंभीर बीमारी के चलते हुई थी। संजय जोग का निधन 40 वर्ष की उम्र में हो गई थी। उनकी मौत का कारण उनका लीवर फेल होना था। भरत के किरदार से घर-घर में मशहूर हो चुके संजय जोग के फैंस को उनके निधन की खबर ने हिलाकर रख दिया था। संजय की मौत 27 नवंबर, 1995 को लिवर फेल होने की वजह से हुई थी।

यह भी पढें   नेकपा (एमाले) सचिवालय की बैठक जारी

महाराष्ट्र के नागपुर में जन्मे संजय एक एयरफोर्स पायलट बनाना चाहते थे। लेकिन उनका परिवार ऐसा नहीं चाहता था। इसके बाद संजय ने मुंबई के एक स्टूडियो से एक्टिंग का कोर्स किया था। उन्होंने 1976 में रिलीज हुई मराठी फिल्म ‘सिपला’ से स्क्रीन पर डेब्यू किया था। ये फिल्म कुछ खास नहीं चली। इसके बाद संजय ने नागपुर वापस आकर खेती शुरु कर दी लेकिन इसी दौरान उनकी किस्मत पलटी और उन्हें मराठी फिल्म ‘जिद’ में लीड रोल का ऑफर मिला। संजय की ये फिल्म हिट साबित हुई और रातोंरात वह इंडस्ट्री में छा गए। हिंदी सिनेमा में उन्होंने ‘अपना घर’ से डेब्यू किया। इसके बाद उन्हें कई फिल्मों के देखा गया।

यह भी पढें   राजकीय सम्मान के साथ हुई काठमांडू विश्वविद्यालय के संस्थापक उपकुलपति प्रो. सुरेशराज शर्मा की अंत्येष्टि

आपको बता दें कि संजय को पहले रामानंद सागर की ‘रामायण’ में ‘लक्ष्मण’ का रोल मिला था। लेकिन उन्होंने उसे करने से इनकार कर दिया था। फिर बाद में उन्होंने खुद ‘रामायण’ में काम करने की अपनी इच्छा जताई। इसके बाद उन्हें भरत का किरदार मिला।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com