Mon. Sep 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री याेगीनाथ काे पितृशाेक, पिता आनंद सिंह बिष्ट ने एम्स में ली अंतिम साँस

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट जी का निधन हाे गया है ।लीवर और किडनी में दिक्कत बढ़ने पर बीती 13 मार्च को उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल के गेस्ट्रो विभाग के डॉ.विनीत आहूजा की टीम उनका इलाज कर रही थी। वहीं, रविवार को उनका डायलिसिस भी कराया गया था ।

दरअसल, रविवार देर रात उनकी तबीयत को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलने लगीं, लेकिन एम्स के सूत्रों के मुताबिक देर रात तक बिष्ट की हालत गंभीर बनी हुई थी जहाँ आज उनका निधन हाे गया ।

यह भी पढें   केंद्रीय समिति बैठक के बीच आज होगी नेकपा (एमाले) सचिवालय की बैठक, स्थायी समिति और पोलितब्यूरो गठन पर होगी चर्चा

 

जानकारी के अनुसार बीती नौ फरवरी को डिहाइड्रेशन और बीपी की शिकायत के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के 89 वर्षीय पिता आनंद सिंह बिष्ट को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मोहम्मद अकरम की देखरेख में उनका उपचार चल रहा था। श्री बिष्ट 9 फरवरी को भी भर्ती हुए थे।

 

 

पेट की तकलीफ के चलते भर्ती किया गया था
डॉ. अकरम ने बताया कि आंनद सिंह बिष्ट को मुख्य रूप से पेट की तकलीफ के चलते भर्ती किया गया था। इसके अलावा डिहाइड्रेशन, लो-बीपी और पैरों की उंगलियों में गैंगरीन की समस्या थी। अस्पताल में भर्ती करने के बाद उनकी स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट के आधार उनका उपचार किया जा रहा था।

यह भी पढें   भारत को जानो प्रश्न मंच में बच्चों ने दिखाया ज्ञान और प्रतिभा

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com