आज १४वाँ लोकतन्त्र दिवस
काठमांडू, २३ अप्रील । आज १४वाँ लोकतन्त्र दिवस है । वि.सं. २०६३ वैशाख ११ गते तत्कालीन राजा ज्ञानेन्द्र शाह ने शाही घोषणा मार्फत सत्ता जननिर्वाचित प्रतिनिधियों को हस्तान्तरण किया था । १९ दिन तक जारी जनआन्दोलन के बाद तत्कालीन राजा शाह शाही घोषणा के लिए बाध्य हुए थे । उसके बाद ही तत्कालीन राजनीतकि दलों ने गणतन्त्र और संघीयता के लिए राजनीतिक यात्रा तय किए थे ।
वि.सं. २०५९ साल आश्वीन १९ गते तत्कालीन राजा शाह ने जननिर्वाचित सरकार को अपदस्थ कर अपने हाथ में सत्ता लिया था । तत्कालीन नेपाली कांग्रेस के सभापति स्व. गिरिजाप्रसाद कोइराला के नेतृत्व में लाखों जनता सड़क में उतर आए थे । उसी आन्दोलन के बल पर वि.सं. २०५९ जेष्ठ ८ गते विघटित प्रतिनिसधा पुनस्र्थापना हो गई । उसी राजनीतिक घटना को स्मरण करते हुए वि.सं. २०६४ साल से सरकार और राजनीतिक दलों की ओर से लोकतन्त्र दिवस विविध कार्यक्रम के साथ बनाया जा रहा है । लेकिन लकडाउन के कारण इस वर्ष कोई भी औपचारिक कार्यक्रम तय नहीं है ।

