Wed. Jul 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

समाजवादी और राजपा द्वारा निर्वाचन आयोग में दल दर्ता निवेदन पंजीकृत

 

काठमांडू, २३ अप्रील । समाजवादी पार्टी नेपाल और राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) नेपाल बीच एकीकरण होकर निर्मित नयां पार्टी ‘जनता समाजवादी पार्टी’ ने निर्वाचन आयोग में दल दर्ता के लिए निवेदन पंजीकृत की है । बिहीबार दोनो पार्टी के शीर्ष नेताओं निर्वाचन आयोग पहुँच कर दल दर्ता के लिए निवेदन पंजीकृत किए है ।
राजपा के नेता केशव झा ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने १३८८ नम्बर में निवेदन पंजीकृत किया है । दल दर्ता निवेदन में तत्कालीन समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव और समाजवादी पार्टी के संयोजक शरदसिंह भण्डारी ने हस्ताक्षर किए हैं । निवेदन पंजीकृत होने के बाद नेता भण्डारी ने कहा कि आवश्यक बांकी कागजात लकडाउन खुलने के बाद पेश किया जाएगा और एकीकरण संबंधी बांकी प्रक्रिया जारी रहेगी ।
अब निर्वाचन आयोग पंजीकृत निवेदन के ऊपर अध्ययन करेगा और कागजात के आधार में निर्णय किया जाएगा । नियमानुसार निवेदन पंजीकृत होने के बाद ४५ दिनों के भीतर दल दर्ता संबंधी प्रमाणपत्र दिया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *