सनसिटी निवासी कोरोना संक्रमित दो व्यक्ति ठीक होकर वापस हो गए
काठमांडू, २३ अप्रील । पेप्सीकोला स्थित सनसिटी अपार्टमेन्ट निवासी दो व्यक्ति कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गए हैं । स्वास्थ्य मन्त्रालय के प्रवक्ता डा. विकास देवकोटा ने बिहीबार पत्रकारों से इस बात को पुष्टी किए हैं । उन्हों ने कहा कि कोरोना संक्रमण से ठीक होकर वे लोग आज ही घर वापस हो गए हैं ।
स्मरणीय है, गत चैत्र ३ गते वे लोग बेलायत से नेपाल आए थे । लगभग १ महीना बाद वैशाख १ गते उन लोगों में र्यापिड टेस्ट के दौरान कोरोना पोजेटिभ पाया गया था । १० दिन तक अस्पताल रहकर वे लोग ठीक हो गए हैं । इसके साथ साथ नेपाल में कोरोना संक्रमण से ठीक होनेवालों की संख्या ९ पहुँच गई है ।


