Sat. Oct 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सांसद् डा. यादव अपहरणकाण्ड, पुलिस द्वारा जाहेरी अस्वीकार !

 

काठमांडू, २६ अप्रील । सांसद् तथा पूर्व राज्यमन्त्री डा. सुरेन्द्र यादव अपहरणकाण्ड संबंधी विषय को लेकर जनता समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेता महानगरीय पुलिस परिसर, काठमांडू पहुँच गए हैं । सरत्तारुढ दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) संबंद्ध सांसद् द्वय महेश बस्नेत और किसन श्रेष्ठ तथा पूर्व पुलिस प्रमुख सवेन्द्र खनाल विरुद्ध जनता समाजवादी पार्टी के नता जाहेरी देने के लिए वहां पहुँच है । लेकिन पुलिस ने जाहेरी लेने से अस्वीकार किया है ।
पूर्व प्रधानमन्त्री डा. बाबुराम भट्टराई, नेता उपेन्द्र यादव, राजेन्द्र महतो लगायत शीर्ष नेता टेकु पहुँचे थे । पुलिस को कहना है कि घटनास्थल महोत्तरी है, इसीलिए वही जाकर निवेदन पंजीकृत करना होगा । पार्टी नेता विश्वदीप पाण्डे ने कहा है कि पुलिस एसपी और डीएसपी ने महोत्तरी जाकर निवेदन पंजीकृत करने के लिए सुझाव दिया है । नेता पाण्डे ने अपने सामाजिक संजाल में लिखे हैं– ‘जबकि कानून कहता है कि नजदीक में रहे पुलिस और यथाशीघ्र समय में जाहेरी देना चाहिए, पुसि परिसर टेकु के एसएसपी गायब । जाहेरी लेने से इन्कार किया जा रहा है । कानुन से ऊपर ओली सरकार ।’
स्मरणीय है, गत वैशाख १० गते महोत्तरी में रहे तत्काली समाजवादी पार्टी के सांसद् डा. सुरेन्द्र यादव को नेकपा के सांसद् द्वय बस्नेत और श्रेष्ठ तथा पूर्वआईजीपी खनाल ने काण्डमांडू लाए थे । उक्त घटना को राजनीतिक वृत्त में अपहरणकाण्ड के रुप में व्याख्या की जा रही है । समाजवादी पार्टी संबंद्ध नेताओं का कहना है कि अपहरणकाण्ड में स्वयम् प्रधानमन्त्री ही संलग्न हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com