Sat. May 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल और चीन के राष्ट्रपति बीच टेलिफोन वार्ता

 

काठमांडू, २८ अप्रील । राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी और पड़ोसी देश चीन के राष्ट्रपति सी चिनफिङ बीच सोमबार रात में टेलिफोन वार्ता हुआ है । टेलिफोन वार्ता में कोरोना वायरस (कोभिड–१९) संक्रमण से सिर्जित परिस्थिति और आपसी सहयोग के संबंध में बातचीत हुई है । विश्वव्यापी महामारी के रुप में फैल रहे कोभिड–१९ का असर, इसके विरुद्ध विश्वव्यापी रुप में हो रहे प्रयास आदि बोरे में राष्ट्रपति के बीच चार्चा हुई है ।
इसीतरह दोनों देश में कोभिड–१९ विरुद्ध हो रहे प्रयास, उपलब्धी के बारे में भी चर्चा की गई है । राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने कोरोना नियन्त्रण के लिए चीन सरकार द्वारा संचालित प्रयासों को उच्च प्रशंसा करते हुए कोरोना नियन्त्रण के लिए विश्व जगत में चीन की भूमिका के प्रति भी उन्होंने आभार प्रकट किया । इसीतरह चीन से प्राप्त स्वास्थ्य सामाग्री के लिए भी राष्ट्रपति भण्डारी ने सी को धन्यवाद ज्ञापन किया ।
चिनियां राष्ट्रपति सी ने नेपाल के प्रधानमन्त्री केपशर्मा ओली की किड्नी प्रत्यारोपण की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए सु–स्वास्थ्य के लिए भी कामना किए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *