Tue. Aug 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रौतहट में दो व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पुष्टी

 

रौतहट, २८ अप्रील । रौतहट जिला में दो व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण पुष्टी हुई है । जिला स्थित वृन्दावन नगरपालिका वार्ड नं. ९ और देवाही गोनाही नगरपालिका वार्ड नं. १ निवासी दो पुरुष में कोरोना पाया गया है । रौतहट प्रमुख जिला अधिकारी महेश साह ने इस बात की पुष्टी की है । दोनों की परीक्षण काठमांडू स्थित राष्ट्रीय जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला में की गई थी ।
प्रमुख जिला अधिकारी साह ने कहा है कि संक्रमित दो व्यक्तियों में से एक २५ वर्षीय पुरुष भारत –कोलकत्ता) से नेपाल आकर चन्द्रपुर स्थित क्वारेन्टाइन में १४ दिनों तक रहकर अपने घर गए थे । जनकपुर से आए प्रादेशिक टोली ने उनके ऊपर र्यापिड डाइग्नोस्टिक टेस्ट किया, उस वक्त कोरोना नेगेटिभ रिजल्ट आने के कारण उनको घर भेज दिया गया था । लेकिन काठमांडू स्थित प्रयोगशाला में की गई परीक्षण के दौरान उनमें कोराना पोजेटिभ पाया गया है ।
इसतरह दूसरे ३५ वर्षीय पुरुष में भी कोरोना पाया गया है, वह अभी क्वारेन्टाइन में ही हैं । वही भी लकडाउन जारी होने के बाद भारत से नेपाल प्रवेश किए थे । स्मरणीय है, इससे पहले रौतहट जिला स्थित इशनाथ नगरपालिका निवासी एक पुरुष में भी कोरोना संक्रमण पुष्टी हुई थी, वह ठीक होकर अपने घर वापस हो चुके हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com