Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पर्सा के अलौ में सर्वदलीय समिति द्वारा तीसरे चरण का राहत बितरण

 

रेयाज आलम, बीरगंज, २०७७ बैशाख १६ गते, मंगलवार | बिरगंज महानगरपालिका वार्ड न १७ अलौ के आमोद यादव के अध्यक्षता में बने सर्वदलीय और सर्बपक्षीय समिति ने तीसरे चरण का राहत बितरण किया।

जि स स के सदस्य अमोद यादव के अध्यक्षता में बने सर्वदलीय और सर्बपक्षीय समिति ने तीसरे चरण में विभिन्न दाता द्वारा खाद्यान्न सहयोग लेकर अलौ के गरिब-असहाय लोगों में वितरण किया। वडा अध्यक्ष द्वारा राहत वितरण में बदनीयत पूर्ण तरीके से वंचित १०० परिवार को राहत बितरण किया गया। राहत में १०किलो चावल, आधा किलो दाल ,आधा लिटर तेल, २५०ग्राम सोयाबिन और एक प्याकेट नमक का पैकेट बनाकर वितरण किया गया।

यह भी पढें   विश्व रक्तदाता दिवस 2026 के अवसर पर बीरगंज में रक्तदान शिविर का आयोजन

राहत बितरण में उक्त समिति के नेकपा ईकाइ अध्यक्ष गङ्गाधर महतो, किसुनदेव यादव, ने.का.के ओम कृष्ण लामिछाने, जसपा से राजबन्शी साह कानु, राप्रपा से सुमेश्वर नाथ उपाध्याय, युनिभर्सल युनाइटेड कल्ब के अध्यक्ष राजेश पटेल और कल्ब का मेम्बर,  सहयोगी सन्जु छत्कुली, किशुन देव यादव, छोटेलाल साह, हरिनारायण यादव, अजय साह, जादो लाल सहनी, शैलेन्द्र उपाध्याय, जयराम साह, कन्वर मन्सुरी समेत कई उपस्थिति रही।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed