Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

चमगादड़ की औलाद ये *कोरोना* : लक्ष्मण नेवटिया

Laxman Nevatiya
 

*चमगादड़ की औलाद ये कोरोना* लक्ष्मण नेवटिया

फ़ख़त फौलाद सी
हमें विरासत में मिली हिम्मत
अब काम आयेगी।

हम वो सख्स हैं
जो डराते हैं डर को
ये कोरोनिया मुश्किलें
हमें क्या डरायेगी।

क्योंकि हमने पूर्वजों से सीखा है
बालू से कैसे
निकाला जा सकता है तेल
जो औरों के लिए होती हैं अड़चनें
हमारे लिए चुटकी का खेल।

साथ ही सीखा है अपने बुजुर्गों से,
व्यवधानों की चट्टानें काट
अपना रास्ता स्वयं बनाना।
हर परिस्थितिका करना सामना-
किंचित ना घबराना।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 14 अगस्त 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

स्वयं का कमाया ही तो
पड़ सकता है खोना
फिर किस के लिए रोना।

जब हम अपने हौसलों को
कर बुलन्द यूँ ही रखेंगे ज़िंदा
दुम दबाकर भागेगा – खुद हो शर्मिन्दा
आज नहीं तो कल
चमगादड़ की औलाद ये *कोरोना*।

लक्ष्मण नेवटिया,
विराटनगर -९

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com