रुपन्देही नागरिक समाज द्धारा नेपाल प्रहरी टीम को PPE किट सहयोग
हिमालिनी संवादाता, रुपन्देही | रुपन्देही जिल्ला भैरहवा सिद्धार्थ नगरपालिका वडा 9 स्तिथ रुपन्देही नागरिक समाज नगरकमेटी द्धारा कोरोना भाइरस से बचने के लिये जिला प्रहरी कार्यालय रुपन्देही एसपी हेम कुमार थापा जी को PPE किट सहयोग किया हैं।रुपन्देही नागरिक समाज नगरकमेटी अध्यक्ष “अमित कुमार गुप्ता” ने कहा कि प्रहरी सुरक्षा बल कोरोना महामारी भाइरस को बिना प्रवाह किएँ एक दूसरे के जनहित के लिये जगह जगह सीमा तैनात रहकर रक्षा कर रहे हैं उनकी सुरक्षा के लिये PPE किट प्रदान किया गया है । एसपी “हेम कुमार थापा” हस्तान्तरण करते हुये कहा कि रुपन्देही नागरिक समाज नगर कमेटी द्धारा PPE किट सहयोग के प्रति आभार है ।क्षेत्र नम्बर 3 विधायक माननीय” सन्तोष पाण्डेय” ने कहा कि विभिन्न सामाजिक संगठन द्धारा कोरोना महामारी भाइरस पीडित परिवार को राहत सामाग्री वितरण किया जा रहा है। और आज रुपन्देही नागरिक समाज नगरकमेटि द्धारा PPE किट सहयोग किया गया हैं जिससे मै विभिन्न सामाजिक संगठन एवम् रुपन्देही नागरिक समाज नगर कमेटी द्धारा नेपाल प्रहरी में टीम PPE किट सहयोग करने के लिए बधाई देना चाहता हूं।हस्तान्तरण में जिल्ला प्रहरी कार्यालय रुपन्देही प्रहरी नायब उपरीक्षक एवं प्रवक्ता डीएसपी खड्क बहादुर खत्री ,रुपन्देही नागरिक समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीराम गुप्ता, नागरिक समाज जिला कोषाध्यक्ष चन्द्र रोक्का,समाजवादी पार्टी प्रदेश सदस्य एवं रुपन्देही नागरिक समाज के उपाध्यक्ष उज्जवल पोखरेल , वरिष्ठ समाज सेवी अजय सोनी उपस्थित रहे।

