जापान सरकार द्वारा कांग्रेस नेता पौडेल को विभूषण प्रदान
काठमांडू, ३० अप्रील । नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल को जापान सरकार ने ‘ग्राण्ड कार्डन अफ दि अर्डर अफ दि राईजिङ सन अवार्ड’ प्रदान किया है । जापान सरकार ने बिहीबार यह निर्णय किया है । जापान स्थित नेपाली राजदूतावास ने एक विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए कहा है कि इस साल के लिए उक्त अवार्ड पूर्व सभामुख भी रहे कांग्रेस नेता पौडेल को दिया है ।
जापान सरकार को कहना है कि नेपाल–जपान संबंध बिस्तार के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निर्वाह करने के कारण पौडेल को यह सम्मान दिया गया है । स्मरणीय है, सभामुख रहते वक्त नेता पौडेल ने जापान–नेपाल फ्रेण्डशीप पार्लियामेन्टेरियन कमिटी गठन कर उस कमिटी की ओर से नेपाल–जापान के सांसदों की अनुभव आदान–प्रदान किया था । उसी भूमिका को मूल्यांकन करते हुए नेता पौडेल को ‘ग्राण्ड कार्डन अफ दि अर्डर अफ दि राईजिङ सन अवार्ड’ विभूषण प्रदान किया गया है ।

