काठमान्डौ के बडे बडे होटल ६ महीने के लिए बंद
काठमाडौं ।
काठमान्डौ के बडे बडे होटलों काे ६ महीने के लिए बंद करने का निर्णय किया गया है ।होटल संघ नेपाल बीते वैशाख १ गते से ६ महीने के लिए होटल बन्द करने का निर्णय किया है ।
रविवार संघ की अध्यक्ष सिर्जना राणा की अध्यक्षता में हुए बैठक में कोभिड-१९के कारण उत्पन्न परिस्थिति के मध्यनजर असोज मसान्त तक होटल बन्द करने का निर्णय किया गया है । इसमें अलफ्ट, र्याडिसन, अन्नपूर्ण आदि होटल के मालिकों की भी सहमति है ।
संघ ने कर्मचारीयों को ६ महिना तक आधारभूत तलब का १२.५ प्रतिशत के दर से वेतन देने का भी निर्णय किया है ।

