Fri. Sep 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इम्युनिटी बढानी है तो प्याज का काढा पीजिए।जानिए इसे बनाने की विधि और कीजिए इसका सेवन

 

In what amount should coconut oil and onion juice be added? - Quora

जब बात इम्युनिटी को बूस्ट करने की होती है तो हर कोई तुलसी, अदरक और हल्दी के बारे में बात करते हैं। इसके अलावा भी रसोई में कई ऐसी चीजें हैं, जिनका उपयोग कर आप अपनी इम्यून सिस्टम को बूस्ट कर सकते हैं। इन चीजों में एक है प्याज, जिसका उपयोग हर घर में होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि प्याज का काढ़ा पीने से इम्युनिटी बूस्ट होती है। इसके साथ ही यह शरीर के तापमान को स्थिर रखता है, कोल्ड और कफ में आराम देता है। आइए प्याज की चाय पीने के फायदे जानते हैं-

यह भी पढें   सर्वोच्च अदालत ने भरत दाहाल को साधारण तारीख पर रिहा करने का दिया आदेश

जर्नल ऑफ यूरोपियन क्लीनिकल न्यूट्रिशन में छपी रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, प्याज में क्वीरसेटिन नामक फ्लेवोनोइड होते हैं, जो रक्त में एंटीऑक्सिडेंट को बूस्ट करते हैं। बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों में प्याज का काढ़ा बेहद फायदेमंद होता है। यह रक्तचाप नियंत्रित करने में भी सहायक है।

प्याज का काढ़ा बनाने के लिए क्या चाहिए

1 प्याज, 2 कप पानी ,1 तेज पत्ता, 2 -3 लहसुन की कली, 3 लौंग, 2 चम्मच शहद

प्याज का काढ़ा कैसे बनाएं

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन ने वित्त मंत्री वाग्ले को कार्यवाहक प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी दी

इसके लिए चाय बनाने वाला पैन लें। अब इसमें पानी डालकर मध्यम आंच पर पकाएं। जब पानी उबलने लगे तो इसमें लहसुन की कलियां और प्याज डालें। यह सुनिश्चित कर लें कि लहसुन की कलियां और प्याज अच्छे तरीके से चॉप किया हो। इसे एक मिनट पकने दें, फिर इसमें तेजपत्ता और लौंग डालकर मिलांए। जब पानी अपना रंग बदलने लगे और भूरा दिखने लगे तो इसे गैस स्टोव से उतार लें। इसके बाद काढ़े को छन्नी से छानकर इसमें स्वाद अनुसार शहद डालकर पीएं।

यह भी पढें   नेकपा एमाले में विद्या भंडारी को एक सम्मानित वरिष्ठ नेता बनाने का प्रस्ताव

नोट: आप प्याज का सूप दिन में दो बार सुबह और शाम में पी सकते हैं। इसके सेवन से आपकी इम्युनिटी बूस्ट होगी और आप संक्रमण रोगों से सुरक्षित रह सकते हैं। खासकर गर्मी के दिनों में प्याज का सेवन सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com