Sun. Aug 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एक तरफ गणेश, दूसरी तरफ कुरान…ये शाहरुख का मन्नत है साहब यहां हर धर्म मिलेगा

 

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान को किंग खान इसलिए कहा जाता है, क्योंकि वो फिल्मों के किंग तो हैं ही साथ ही वो दिल से भी किंग हैं। शाहरुख खान ने आज अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो एक गाना गाते दिख रहे हैं ‘सब सही हो जाएगा’। शाहरुख़ ने ये गाना I For India कॉन्सर्ट के लिए गाया है। किंग का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा, लेकिन इस वायरल वीडियो में फैंस को कुछ ऐसा दिखा जिसने उनका दिल जीत लिया।

शाहरुख फैंस का दिल जीतने में माहिर हैं। वो समय-समय पर ऐसे काम करते रहते हैं जो फैंस को भा जाता है। इस वीडियो में भी किंग खान के फैंस को कुछ ऐसा दिखा जो उन्हें भा गया। लोग अब शाहरुख के गाने के साथ-साथ उनके घर की भी तारीफ कर रहे हैं, लेकिन ऐसा क्यों? ये हम आपको बताते हैं।

यह भी पढें   गरीमा चौधरी के अभिभावक के साथ सरकार द्वारा तीन बूँदे समझौता

दरअसल, जब आप शाहरुख का वीडियो देखेंगे तो उनके पीछे आपको दो कबर्ड नज़र आएंगे। इन कबर्ड में कुछ सामान रखा है। लेकिन सामान के बीच में दो ऐसी चीज़ें रखी हैं जिन पर फैंस का खासी ध्यान गया। शाहरुख के पीछे रखे एक कबर्ड में भगवान गणेश की मूर्ति रखी है.. और दसूरी साइड के कबर्ड में कुरान रखी है। फैंस किंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं, ‘एक तरफ गणेश, दूसरी तरफ कुरान…ये SRK का मन्नत है साहब यहां हर धर्म मिलेगा’। इसके अलावा लोगों को शाहरुख का ये गाना भी काफी पसंद भी आ रहा है।

यह भी पढें   सचिवों की बैठक में , १० महत्वपूर्ण निर्णय

पापा के गाने से अबराम हुए परेशान :

शाहरुख का ये वीडियो काफी इंट्रेस्टिंग है इसमें वो गाना गाने के साथ-साथ अबराम के साथ डांस भी कर रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए किंग खान ने लिखा, ‘सब सही हो जाएगा’। मैं शुक्रगुज़ार हूं I For India का, और बादशाह और cacklerraj का जिन्होंने मुझे इतने अच्छे लिरिक्स और म्यूजिक दिया। इसे एडिट करने के लिए शुक्रिया सुनील। और अब ये भी पता चल गया कि मैं गा सकता हूं..अब भाई लॉकडाउन में मुझे गाते हुए भी झेलना पड़ेगा। अबराम कह रहा है ‘बाबा अब बस करिए’।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com