नेपाली कांग्रेस के अन्दर बजट संबंधी विषयों को लेकर विमर्श शुरु
काठमांडू, ६ मई । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस ने बजट संबंधी विषयों को लेकर विचार–विमर्श शुरु की है । नेपाल कांग्रेस द्वारा गठित छाया सरकार ने आगामी आर्थिक वर्ष २०७७–७८ की नीति तथा कार्यक्रम और बजट संबंधी विषयों को लेकर बुधबार विमर्श शुरु किया है ।
अर्थ मन्त्रालय समन्वय समिति (छाया अर्थमन्त्रालय) ने बुधबार पार्टी कार्यालय सानेपा में उद्योग, वाणिज्य के साथ जुड़े हुए पार्टी संबंद्ध संगठनों के प्रमुख को बुलाकर पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा के साथ विमर्श किया है । बैठक में बोलते हुए सभापति देउवा ने कहा है कि प्राप्त सुझाव को वह संसद् में लेजाकर विमर्श करेंगे । देउवा ने आगे कहा है– ‘आज आप लोगों की ओर से जो सुझाव प्राप्त होता है, उसको मैं संसद् में ले जाता हूँ, प्रधानमन्त्री और अर्थमन्त्री के साथ मिलकर हमारे सुझाव कार्यान्वयन के लिए बात करता हूँ ।’
विमर्श में सहभागी उद्योग–वाणिज्य क्षेत्र के प्रतिनिधियों का कहना था कि कोरोना वायरस संक्रमण को मध्यनजर करते हुए जारी लकडाउन में सरकार को पुनर्विचार करना चाहिए, लकडाउन का विकल्प खोजना चाहिए, उद्योग, कलकारखाना खुला करने की जरुरत है और बैंक की व्याजदर भी कम करना होगा ।

