वामदेव गौतम पुनः प्रचण्ड–माधव नेपाल समूह में, ओली समूह में हलचल
काठमांडू, ६ मई । सत्तारुढ दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी में जारी राजनीतिक विवाद तथा आन्तरिक समीकरण ने फिर नयां मोड ग्रहण करने का संकेत दिया है । इससे पहले पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड और माधव नेपाल समूह में रहे पार्टी उपाध्यक्ष वामदेव गौतम गत हफ्ता सम्पन्न पार्टी सचिवालय बैठक के बाद ओली समूह में प्रवेश किए थे । लेकिन नेकपा के भीतर चर्चा हैं कि एक हफ्ता के अन्दर ही वामदेव गौतम ने यू–टॉर्न लिया है, वह पुनः प्रचण्ड और नेपाल समूह में आपस हो रहे हैं, जिसके चलते ओली समूह में हलचल पैदा हो गया है ।
एक हफ्ता के बाद आज पुनः नेकपा पार्टी सचिवालय बैठक होने जा रहा है । नेकपा स्रोत का कहना है कि कल बिहीबार होने जा रहे स्थायी कमिटि मिटिङ के तैयारीस्वरुप आज होनेवाला सचिवालय बैठक में उपाध्यक्ष गौतम पुनः प्रचण्ड–नेपाल समूह में दिखाई देनेवाले हैं । आज बुधबार सुबह जब नेता गौतम, कार्यकारी अध्यक्ष प्रचण्ड से मिलने के लिए प्रचण्ड निवास खुमलटार पहुँच गए, तब नेकपा के अन्दर राजनीतिक समीकरण को लेकर चर्चा होने लगा है । समाचार स्रोत का कहना है कि प्रचण्ड से मिलकर गौतम ने कहा है कि वह पार्टी एकता के पक्ष में ही हैं और उन्होंने राजनीतिक समीकरण नहीं बदला है ।
स्मरणीय है, एक हफ्ता पहले सम्पन्न पार्टी सचिवालय बैठक में नेता गौतम प्रधानमन्त्री भी रहे पार्टी अध्यक्ष केपीशर्मा ओली के पक्ष में दिखाई दिए थे । उसके बाद कार्यकारी अध्यक्ष प्रचण्ड, वरिष्ठ नेता नेपाल, पूर्व प्रधानमन्त्री भी रहे नेता झलनाथ खनाल और नारायणकाजी श्रेष्ठ ने ठान लिया था कि वे लोग अल्पमत में पड़ गए और गौतम ने विश्वासघात किया है ।

