Tue. Jul 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सांसद् यादव द्वारा स्वास्थ्यकर्मी और सञ्चारकर्मियों को स्वास्थ्य समाग्री प्रदान

 

वीरगंज, ६ मई । लकडाउन की जोखिमपूर्ण समय में क्रियाशील संचारकर्मी तथा स्वास्थ्यकर्मियों को पर्सा निर्वाचन क्षेत्र नं. १ से निर्वाचित सांसद् प्रदीप यादव ने स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी विभिन्न सामाग्री प्रदान किया है । वीरगंज में क्रियाशील पत्रकार तथा वीरगंज महानगरपालिका तथा पर्सा निर्वाचन क्षेत्र नं. १ में क्रियाशील स्वास्थ्यकर्मियों को उन्होंने एन ९५ माक्स, ग्लब्स, सेनिटाइजर, कार्यालय के लिए थर्मल गन लगायत सामाग्री प्रदान किया है ।
सांसद् यादव ने उल्लेखित स्वास्थ्य सामाग्री नेपाल पत्रकार महासंघ पर्सा शाखा के अध्यक्ष श्याम बन्जारा मार्फत हस्तान्तरण किया । सामाग्री हस्तान्तरण करते हुए सांसद् यादव ने कहा– ‘अपनी जान के प्रवाह किए बिना जनता को सूसुचित कराने की उद्देश्य के साथ क्रियाशील संचारकर्मियों को प्रोत्साहन करने की मेरो भी है, उसी दायित्व को मैंन निर्वाह किया ।’ इसीतरह वीरगंज महानगरपालिका अन्तर्गत का सम्पूर्ण वडा कार्यालय और पर्सा निर्वाचन क्षेत्र नं. १ स्थित सम्पूर्ण स्वास्थ्य चौकी में कार्यालय के लिए आवश्यक पिपिई सेट, सेनिटाईजर, एन९५ माक्स, ग्लब्स लगायत सामाग्री भी उन्होंने हस्तान्तरण किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed