सभी दलों को दलगत स्वार्थ से उपर उठकर नई पीढ़ी का सहयोग करना चाहिए – बाबुराम भट्टराई
काठमांडू, आषाढ़ २२ – पूर्व प्रधानमंत्री डा.बाबुराम भट्टराई ने कहा है कि देश के आर्थिक विकास और समृद्धि के लिए पुरानी पीढ़ी को अपना ज्ञान, अनुभव और सीख नई पीढ़ी को हस्तान्तरण कर सहयोग करनी चाहिए । सोमवार राजधानी काठमांडू में आयोजित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने यह बात कही ।
भट्टराई ने इस बात पर जोर दिया है कि पुरानी पीढ़ी के अनुभव और नई पीढ़ी के पास विज्ञान और प्रविधि में जो ज्ञान तथा सीप है उसे एक दूसरे से साझा कर देश के स्रोत–साधनों में तथा विकास में उपयोग किया जा सकता है ।
उनका ध्यान इस ओर भी गया कि कुछ दिन पहले कुछ लोगों द्वारा यह प्रश्न उठाया गया था कि क्या वे राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी के निकट है ? इस बात का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पाँच दशकों से वे देश के विकास और समृद्धि के लिए आवाज उठाते आ रहे हैं । देश के विकास और समृद्धि के एजेडें को पूरा करने के लिए वे सहयोग कर रहे हैं । उनका अपील की है कि देश के विकास और समृद्धि हासिल करने के लिए सभी दलों को दलगत स्वार्थ से उपर उठकर नई पीढ़ी का सहयोग करना चाहिए ।


