Mon. Jun 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विभिन्न जिलों से काठमांडू आए १४० सवारी साधन को वापस किया गया

 

काठमांडू, ६ मई । लकडाउन की समयावधि में विभिन्न जिलों से काठमांडू प्रवेश के लिए आए १४० सवारी साधन को काठमांडू पुलिस ने वापस किया है । यह सोमबार और मंगलबार दो दिनों की तथ्यांक है । स्मरणीय बात यह है कि एक हफ्ता पहले तक काठमांडू से बाहर जाने के लिए भीड़ लगती थी, लेकिन आजकल फिर बाहर से काठमांडू आने के लिए भीड लगने लगी है । इसी तथ्य को मध्यनजर करते हुए अत्यावश्यक बाहेक अन्य काम से काठमांडू आनेवाले सवारी साधान को वापस किया गया है ।
मंगलबार काठमांडू महानगरपालिका के उप–प्रमुख हरिप्रभा खड्गी नागढुंगा होते हुए काठमांडू प्रवेश करने के लिए आए सवारी साधन को अनुमगन के लिए धादिङ–काठमांडू सीमा क्षेत्र खत्रीपौवा पहुँच गई थी । महानगरीय पुलिस वृत्त थानकोट के प्रमुख तथा पुलिस उपरीक्षक घनश्याम श्रेष्ठ का कहना है कि सोमबार ३७ और मंगलबार १०३ सवारी साधान को जहां से आया था, वही वापस किया गया है । पुलिस ने कहा है कि पिछली बार बिना पास विभिन्न जिलों से काठमांडू आनेवाला सावारी साधनों की भीड़ लगने लगी है, इसीलिए काठमांडू प्रवेश के लिए तय सभी सीमा नाका में कडाई की गई है ।
लेकिन अत्यावश्यक सामाग्री, खाद्यान्न लेकर आनेवाले कोई सवारी साधन और एम्बुलेन्स को काठमांडू प्रवेश में रुकाटव नहीं है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *