Thu. Nov 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

१ सौ ६४ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के बाद शाम में रिहा कर दिया गया

 

काठमाडौं ।

 

भारत द्वारा लिपुलेक में सडक बनाने के विरोध मेंनेपाल में प्रदर्शन जारी है । इसी क्रम में सोमबार १ सौ ६४ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है  ।

अधिकांश लोगों को माइतीघर मण्डला क्षेत्र से पकडा गया है। यद्यपि प्रहरी का कहना है कि इन्हें लाकडाउन उल्लंघन के आरोप में हिरासत में लिया गया है ।

काठमाडौं प्रहरी परिसर के प्रमुख एसएसपी श्यामलाल ज्ञवाली के अनुसार सोमबार काठमाडौं के विभिन्न क्षेत्र से १ सौ ६४ लोगों को पकडा गया है । उन्होंने कहा कि आन्दोलन करना उनका अधिकार है परन्तु अभी लाकडाएन की अवधि में यह सही नही था और अब उन्हें छोडा जा चुका है ।

यह भी पढें   10दिनों के बाद मृत अवस्था में मिला साकेत झा

पकडे जाने में अधिकतर पूर्व प्रशासक से लेकर सेना और प्रहरी के पूर्व अधिकारी और राजनीतिक दल के कार्यकर्ता थे जिन्हें अब छोड दिया गया है ।

फोटो साभार

द वर्ल्ड न्यूज नेट गुगल से

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com