Wed. Sep 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विश्व कोरोना अपडेट : रूस पहुँचा तीसरे नम्बर पर, स्पेन और अमेरिका उससे आगे

 

रूस में कोरोना वायरस (COVID-19)के मामले काफी तेजी से सामने आ रहे हैं। अगर सबसे ज्यादा केस वाले देशों की बात करें तो रूस ने इटली और ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया है। अब उससे आगे केवल स्पेन और अमेरिका हैं। इटली और ब्रिटेन में 2, लाख 19 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। समाचार एजेंसी रायटर्स के अनुसार पिछले 24 घंटे में 11,656 मामले सामने आए हैं। 94 लोगों की मौत हो गई।एक दिन पहले 11,012 मामले सामने आए थे। अब तक 2,21,344 मामले सामने आ गए हैं। 2,009 लोगों की अब तक मौत हो गई है।

दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस (COVID-19) के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। देश को दूसरे आउटब्रेक का डर सताने लगा है। घनी आबादी वाले शहर सियोल में नाइटक्लब और बार खुलने की वजह से वायरस के मामले सामने आए है। पिछले 48 घंटों में कोरिया सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (KCDC) द्वारा दर्ज किए गए 69 मामलों की संख्या पिछले पूरे सप्ताह में सामने मामलों की संख्या के बराबर है। रविवार को देश में 35 नए मामले सामने आ गए।

यह भी पढें   मैं ही समझदार, बाकी सब नादान—यही जीवन का सबसे बड़ा भ्रम है : बिमल सरार्फ

– समाचार एजेंसी रायटर्स के अनुसार लगातार दूसरे दिन लगभग इतने मामले समाने आए हैं। एशियाई देश की महामारी पर त्वरित कार्रवाई के लिए सराहना की गई। हाल के हफ्तों में नए संक्रमण की दर को काफी कमी देखने को मिला था, लेकिन पिछले दो दिनों में सामने आए मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। देश में अब तक 10,909 मामले सामने आ गए हैं और 256 लोगों की मौत हो गई है। नाइटक्लब और बार से जुड़े 4,000 लोगों की टेस्ट हो गई है, जबकि अधिकारियों की 3,000 और लोगों की तलाश है।

– यूरोप में कोरोना वायरस (COVID-19) के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। 16,07,274 मामले सामने आए हैं। इनमें से 1,51,877 लोगों की मौत हो गई हैं। 5,80,467 लोग ठीक हो गए हैं।समाचार एजेंसी रायटर्स के अनुसार दुनियाभर में कोरोना वायरस (COVID-19) के 41,23,232 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 2,81,580 लोगों की मौत हो गई है। 13,50,673 लोग ठीक हो गए हैं।

यह भी पढें   नेपाल–भारत व्यापार और पारगमन पर दो दिवसीय बैठक संपन्न, कई अहम मुद्दों पर बनी सहमति

-अमेरिका में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (COVID-19) से 776 लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी एएफपी ने इसकी जानकारी दी है। मार्च के बाद से यह एक दिन में मौत का सबसे कम आंकड़ा है। हाल ही में मरने वालों की संख्या 1,000 से 2,500 लोगों की रोजाना मौत हो रही थी। इसके साथ ही अमेरिका में अब तक 79,522 लोगों की मौत हो गई है।

– ब्राजील में कोरोना वायरस (COVID-19) के 1,60,000 से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार यहां अब तक 11,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। 61,000 लोग ठीक हो गए हैं।

– समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार नेपाल में आज सुबह कोरोना वायरस (COVID-19)के 10 नए केस सामने आए हैं। देश में अब तक 121 मामले सामने आ गए हैं।

यह भी पढें   ‘संविधान संशोधन: असंतुष्ट समुदाय के सवाल’ विषय पर परिचर्चा संपन्न; देशव्यापी अभियान चलाने का निर्णय

– समाचार एजेंसी रायटर्स के अनुसार जर्मनी में सोमवार को कोरोना वायरस (COVID-19)के 357 नए मामले सामने आए और 22 मौत हो गई है। देश में अब तक 1,69,575 केस सामने आ गए हैं और 7,417 लोगों की मौत हो गई है।

– समाचार एजेंसी आइएएनएस पाकिस्तान में 1,300 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस (COVID-19)के 30,429 मामले हो गए हैं और 661 लोगों की मौत हो गई है।

– चीनी स्वास्थ्य आयोग ने सोमवार को कहा कि रविवार को चीन में कोरोना वायरस (COVID-19) के 17 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से सात मामले इनर मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र में सामने आए हैं। इसके अलावाव हुबेई प्रांत में पांच मामले सामने आए हैं, तीन जिलिन प्रांत और एक-एक मामले लिओनिंग प्रांत और हेइलोंगजियांग प्रांत में सामने आए हैं। चीन में 82,918 मामले सामने आ गए हैं। 4,633 लोगों की मौत हो गई है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com