पर्सा के छिपहरमाई गाउँपालिका के १४ लोगों में काेराेना संक्रमण
पर्सा के छिपहरमाई गाउँपालिका के १४ लोगों में काेराेना संक्रमण दिखा है ।
गाउँपालिका काे भिस्वा क्वारेन्टाइन में रह रहे लोगों का आज स्वाब संकलन पिसिआर रिपाेर्ट आया है जिसके अनुसार १४ लोगों में काेराेना संक्रमण दिखा है यह जानकारी गाउँपालिका अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने दी है ।
छिपहरमाई गाउँपालिका के ११ धोबिनी गाउँपालिका के २ और भारत के १ लोगों को मिलाकर १४ लोग संक्रमित हैं । नारायणी अस्पताल के मेसु डा. मदन कुमार उपाध्याय ने भी इस बात की पुष्टि की है ।


