Sat. Sep 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पर्सा में निषेधाज्ञा लागू

 

जिला प्रशासन कार्यालय पर्सा ने मंगलबार शाम  ८ बजे से जिला में निषेधाज्ञा जारी की है ।

एक ही दिन ३९ लोगों के संक्रमित होने के बाद जिला प्रशासन कार्यालय ने औषधी उपचार और अन्य अत्यावश्यक काम के अतिरिक्त कोई भी  व्यक्ति घर से बाहर नही निकल सकता है ।

जिला प्रशासन कार्यालय ने सूचना जारी कर कोभिड १९ के संक्रमण रोकथाम एवं नियन्त्रण करने तथा जिला में शान्ति सुव्यवस्था कायम करने के लिए नेपाली सेना परिचालन करने का निर्णय किया है ।

यह भी पढें   विद्या सदन माध्यमिक विद्यालय में राखी, मेहंदी प्रतियोगिता से बौद्धिक क्षमता बढ़ाने पर जोर

निषेधाज्ञा के समय में शान्ति सुरक्षा, स्वास्थ्य, खानेपानी, दूध, विद्युत, दमकल, सञ्चार, भन्सार, आईसीपी, क्वारेन्टाइन, फोहोरमैला व्यवस्थापन, इन्धन, एम्बुलेन्स और औषधि जैसे अति आवश्यक सेवा के अलावा सभी दुकान, उद्योग, व्यवसाय और सेवा बन्द करने का प्रशासन ने निर्णय किया है । इसी तरह स्वास्थ्यकर्मी और सुरक्षाकर्मी के प्रयोग करने वाली गाडी के अलावा सभी सार्वजनिक तथा निजी सवारी साधन में रोक लगाया गया है ।

भारत के किसी भी नाका से आने जाने वाले पर पाबन्दी लगाई गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com