नेपाल–भारत सीमा क्षेत्र दार्चुला में सशस्त्र प्रहरी गस्ती शुरु
नेपाल–भारत सीमा क्षेत्र दार्चुला जिला के व्याँस गाँवपालिका–१ छाङ्रु (गागा) में बुधबार स्थापना किए गए सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल की सीमा निगरानी चौकी (विओपी) दोनों देश के बीच की सीमा पर गस्ती शुरु कर चुकी है ।
गुरुवार सीमा से जुडे महाकाली नदी पर काठकापुल (सीतापुल) में गृहमन्त्री के सुरक्षा सलाहकार प्राडा इन्द्रजित राई के साथ भारतीय एसएसबी के प्रतिनिधि ने बातचीत की है । जिसमें छाङ्रुस्थित सुरक्षा निगरानी पोष्ट के प्रमुख सशस्त्र प्रहरी निरीक्षक लिलीबहादुर चन्द भी शामिल थे ।
चौकी स्थापना के दूसरे दिन सशस्त्र प्रहरी के जवाना आवश्यक हथियार और अन्य सामान व्यवस्थापन में व्यस्त थे । भारत द्वारा लिपुलेक सीमा पर सडक बनाए जाने के बाद निगरानी चौकी स्थापित की गई है ।
तसवीर रासस के साैजन्य से


