Tue. Aug 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत द्वारा नेपाल को ३० हजार व्यक्ति की जाँच करने की क्षमता वाले पीसीआर टेस्ट किट उपहार

 

भारत सरकार ने ३० हजार व्यक्ति की जाँच करने की क्षमता वाले पीसीआर टेस्ट किट नेपाल सरकार को उपहार दिया है । नेपाल के लिए ल भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्री भानुभक्त ढकाल को पीसीआर टेस्ट किट  आज प्रदान किया है ।

दूतावास के अनुसार ये किट माई ल्याब ने उत्पादन किया है । प्याथोडिटेक्ट कोभिड–१९ क्वालिटेटिभ आरटी पीसीआर टेस्ट किट राजदूत क्वात्रा ने हस्तान्तरण करने कीि जानकारी दूतावास द्वारा जारी विज्ञप्ति में उल्लेख है।

यह भी पढें   सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ...विद्यार्थी के हाथ में कलम चाहिए, खाली सिलेंडर नहीं

‘भारतीय जनता की तरफ से नेपाली जनता के लिए  उपहार स्वरुप प्रदान कियाा गया टेस्ट किट के सहयोग से नेपाल के स्वास्थ्यकर्मी तीस हजार व्यक्तियों  का पीसीआर टेस्ट कर सकते हें,’ दूतावास के विज्ञप्ति में उल्लेख है ।

इससे पहले गत वैशाख १० गते राजदूत क्वात्रा ने नेपाल सरकार को २३ टन औषधि हस्तान्तरण किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com