Sat. Apr 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आरडीटी परीक्षण के दौरान काठमांडू में ७८ व्यक्ति में कोरोना पोजेटिभ

 

काठमांडू, १९ मई । आरडीटी विधि द्वारा किए गए कोरोना वायरस परीक्षण के दौरान काठमांडू में ७८ व्यक्ति में कोरोना वायरस पोजेटिभ नतिजा आया है । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय ने कहा है कि काठमांडू उपत्यका, जहां अधिक भीड होती है, उस क्षेत्र में किए गए परीक्षण के दौरान यह रिजल्ट आया है । उपत्यका में संचालित तरकारी तथा फलफूल बाजार कालिमाटी, नयां बसपार्क, भृकुटीमंडप आसपास रहनेवाले और सरसफाई क्षेत्र में काम करनेवाले कूल २२३६ व्यक्ति में आरडीटी विधि के माध्यम से कोरोना परीक्षण किया गया है । उल्लेखित संख्या में कूल ७८ व्यक्ति में कोरोना पोजेटिभ नीतजा आया है ।
मन्त्रालय के प्रवक्ता डा. विकास देवकोटा ने कहा है कि कालिमाटी में किए गए ७०० परीक्षण में ३ नमूना में पोजिटभ आया है । इसीतरह सरसफाई क्षेत्र में किए गए ६६४ परीक्षण में ३१, गोंगबु क्षेत्र में किए गए ४२० परीक्षण में १५, भृकुटीमंडप में किए गए ४५२ परीक्षण में ३२ रिपोर्ट कोरोना पोजेटिभ है । आरडीटी परीक्षण के दौरान जिन लोगों का रिपोर्ट पोजेटिभ आया है, उन लोगों की स्वाब पुनः परीक्षण के लिए केन्द्रीय प्रयोगशाला टेकु भेज दिया गया है, जहां पीसीआर विधि से परीक्षण किया जाएगा और अन्तिम नतिजा सार्वजनिक किया जाएगा ।
स्मरणीय है, पीसीआर विधि के तुलना में आरडीटी परीक्षण विश्वसनीय नहीं माना जाता । आरडीटी परीक्षण से प्राप्त पोजेटिभ नतिजा पीसीआर परीक्षण में नेगेटिभ भी हो जाती है, ऐसा कई बार देखने को भी मिल रहा है । लेकिन जानकारों को मानना है कि आरडीटी परीक्षण में अगर किसीका रिपोर्ट पोजेटिभ आता है तो मान लेना चाहिए कि वह जीवन के किसी भी कालखण्ड में कोरोना संक्रमित थे (भले ही आज संक्रमित ना हो), उसके कारण ही आज आरडीटी परीक्षण में रिपोर्ट पोजेटिभ दिख रह है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *