नेपाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या ४४४ हुई ।
काठमाडौं -२१ मई
स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय द्वारा १७ और लोगों में कोरोना की पुष्टि की है । गुरुवार सुबह प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए मन्त्रालय ने १७ लोगों के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है ।
मन्त्रालय के अनुसार संक्रमित झापा, धनकुटा और सुनसरी जिला के हैं । इसके साथ ही नेपाल में कोरोना संक्रमितो की संख्या ४ सौ ४४ हो गई है ।
स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय के सहप्रवक्ता समिर कुमार अधिकारी के अनुसार झापा के कचनाकवल गाउँपालिका में १५ लोगों में कोरोना भाइरस संक्रमण की पुष्टि हुई है ।
इन सबके स्वास्थ्य सामान्य हैं ।


