काठमान्डु में भूकम्प का धक्का, केन्द्रबिन्दु भक्तपुर
काठमान्डु में आज सुबह भूकम्प का धक्का महसूस किया गया । इसका केन्द्रबिन्दु भक्तपुर था । राष्ट्रिय भूकम्प मापन केन्द्र के अध्यक्ष लोकविजय अधिकारी ने जानकारी दी है कि भूकम्प की तीव्रता ३.४ रिक्टर स्केल थी । उन्होंने कहा है कि यह नया भूकम्प नहीं था बल्कि २०७२ साल के भूकम्प का ही पराकम्प था । सुबह ८ बज कर १६ मिनेट में भूकम्प का धक्का काठमाडौं उपत्यका में सामान्य महसूस किया गया ।
दार्चुला में भी आज भूकम्प का धक्का महसूस किया गया है । २ बज कर ४१ मिनट में ३ रेक्टर स्केल का भूकम्प होने की जानकारी राष्ट्रिय भूकम्प मापन केन्द्र ने दी है ।

