Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कपड़ा कारोबारी बना रहे है मास्क ,सैकड़ो लोगो में बॉट चुके है मास्क

 


माला मिश्रा बिराटनगर। जोगबनी के  युवा  व्यवसायी प्रदीप गोयल लॉक डाउन में अपने निवास पर मास्क बनवा रहे है जिसे जरूरतमंदों के बीच बांटा जाएगा । श्री गोयल ने बताया 2500 मास्क बनाना है । कुछ वार्डो में  बने मास्क भेजा भी गया है ।उन्होंने यह भी बताया इस काम मे मुख्य पार्षद प्रतिनिधि राजू राय का भी सहयोग  मिल रहा है । बता दे कि श्री गोयल खेलकूद व अन्य सामाजिक काम मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते आ रहे है।लॉक डाउन के बाद अब लगातार जोगबनी बाजार बंद है । हमेशा लोगो का भीड़ बाला बाजार सुनसान बना हुआ है ऐसे श्री गोयल अपने घर पर एक सिलाई मशीन चलाने बालो को रख मास्क बनवा रहे है । उन्होंने बताया कि बना हुआ मास्क जोगबनी के बिभिन्न वार्डो में बितरण किया जाएगा इसके अलावा कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लोगो को मास्क लगाने व सोसल डिस्टेंस बनाने की अपील कर जनचेतना अभियान चलाएंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *