Fri. Jul 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

क्वारेन्टाइन व्यवस्थापन में सक्रिय वडाध्यक्ष की मृत्यु, कोरोना संक्रमण की आशंका

 

कंचनपुर, २७ मई । कंचनपुर जिला कृष्णपुर नगरपालिका वार्ड नं. ७ के वडाध्यक्ष कल्लू राना की मृत्यु हो गई है । घटना गत रात (मंगलबार) की है । जिला पुलिस कार्यालय कंचनपुर का कहना है कि अचानक बहोस हो जाने के बाद उनका होस नहीं आया और दम तोड़ दिया ।
पुलिस का कहना है कि वडाध्यक्ष राना अपने ही वडा में निर्मित क्वारेन्टाइन व्यवस्थापन में क्रियाशील थे । आशंका हैं कि कई उनमें कोरोना का संक्रमण तो नहीं है । ५८ वर्षीय मृतक राना में कोरोना परीक्षण की तैयारी हो रही है । इसके लिए शव को सेती प्रादेशिक अस्पताल ले गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *