नेपाली कांग्रेस संविधान संशोधन विधेयक के पक्ष में

काठमांडू, ३१ मई । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस सरकार द्वारा प्रस्तुत संविधान संशोधन विधेयक के पक्ष में दिखाई दी है । पार्टी कार्यालय सानेपा में शुक्रबार सम्पन्न केन्द्रीय कार्य समिति बैठक ने निर्णय किया है कि लिम्पियाधुरा, कालापानी और लिपुलेक को समेटकर सरकार द्वारा जारी नक्सा और उसको वैधानिकता देने के लिए हो रहे संविधान संशोधन के पक्ष में कांग्रेस मतदान करेगी ।
पार्टी केन्द्रीय समिति बैठक ने कहा है– ‘काली नदी से पूर्व का भूभाग नेपाल का है, सुगौली सन्धी से यह स्पष्ट होता है । इसके लिए सरकार द्वारा लाया गया संविधान संशोधन प्रस्ताव उचित है, इसके पक्ष में मतदान करने के लिए संसदीय दल को निर्देशन दिया जाता है ।’
नेपाली कांग्रेस संबंद्ध नेताओं का यह भी कहना है कि पार्टी की ओर से एक अलग ही संविधान संशोधन प्रस्ताव भी पंजीकृत किया जाएगा । नेताओं का कहना है कि मधेशवादी दलों की मांग सम्बोधन के खातिर अलग ही संशोधन प्रस्ताव पंजीकृत करने की तैयारी है, उससे पहले मधेशवादी दलों के साथ विचार–विमर्श की जाएगी ।

