Fri. Jul 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना कि तुलना में आत्महत्या के कारण मरनेवाले अधिक हैं, सरकार को सोचना चाहिएः पण्डित

 

काठमांडू, ३१ मई । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के सांसद् तथा पूर्व मन्त्री लालबाबु पण्डित ने कहा है कि नेपाल में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मरनेवालों की तुलना में आत्महत्या के कारण मरनेवालों की संख्या अधिक हो रही है । उनका कहना है कि इसके प्रति सरकार को सोचना जरुरी है ।
आइतबार आयोजित प्रतिनिधिसभा बैठक में बोलते हुए नेता पण्डित ने कहा– ‘कोरोना से अधिक आत्महत्या के कारण मरनेवाले हैं, इस विषय में संघीय सरकार को सोचना जरुरी है ।’ उन्होंने यह भी कहा कि संभावित कोरोना संक्रमितों को रखने के लिए जो क्वारेन्टाइन बनाया गया है, वह भी दयनीय अवस्था में है । नेता पण्डित को कहना है कि क्वारेन्टाइन व्यवस्थापन के लिए संघीय सरकार द्वारा स्थानीय सरकार को सहयोग करना चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *