Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जासूसी के आरोप में नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के दो वीजा सहायक गिरफ्तार

 

भारत की राजधानी नई दिल्ली में स्थित पाकिस्तान के उच्चायोग में कार्यरत दो अधिकारी जासूसी में लिप्त पाए गए हैं। अधिकारियों ने रविवार शाम इस बात की जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक जासूसी में लिप्त नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के दो वीजा सहायकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

वहीं, विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में कहा है, ‘नई दिल्ली में पाकिस्तान के उच्चायोग के दो अधिकारियों को भारतीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने जासूसी में लिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार किया था। सरकार ने उन्हें अवांछित घोषित किया है और 24 घंटे के अंदर देश छोड़ने का आदेश दिया है।’
विदेश मंत्रालय ने बताया कि पाक के उप राजदूत को एक आपत्तिपत्र भी जारी किया गया है जिसमें इस मामले पर विरोध दर्ज कराया गया है। इसमें यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि पाक के राजनयिक मिशन का कोई भी सदस्य भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त न हो और अपनी स्थिति से असंगत व्यवहार न करे।

यह भी पढें   नेपाल की राजनीति में ‘परशुराम से राम’ का संक्रमण: एक नए युग का संकेत : अजयकुमार झा

अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही भारत की ओर से पाकिस्तान उच्चायोग को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि उसके राजनयिक मिशन का कोई भी सदस्य भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त न हो।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *