काठमांडू मेडिकल कॉलेज के ४ स्वास्थ्यकर्मियों में कोरोना संक्रमण पुष्टी
काठमांडू, २ जून । आज कूल २८८ नयां व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टी हुई है । उन २८८ में से ४ सिनामंगल स्थित काठमांडू मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक भी हैं, यह बात भी पुष्टी हो गई है । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय के प्रवक्ता डा. विकास देवकोटा ने कहा है– ‘आज कोरोना संक्रमण पुष्टी होनेवालों में से ४ लोग स्वास्थ्यकर्मी हैं, जो काठमांडू मेडिकल कॉलेज के हैं ।’ उनके अनुसार उन लोगों में से ३ महिलाएं है, जो २४ से ३० साल उम्र के हैं और एक पुरुष हैं, जो २८ साल के हैं ।

