1 नंबर प्रदेश के 30 करोना संक्रमित डिस्चार्ज
हिमालिनी प्रतिनिधि , बिराटनगर । 1 नंबर प्रदेश के कुल संक्रमित में 30 लोग डिस्चार्ज हुए है । बिराटनगर स्थित कोभीड 19 अस्पताल से 27 तथा बीपी कोइराला स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान कोभीड 19 अस्पताल में इलाजरत 3 लोग डिस्चार्ज हुए है । 1 नंबर प्रदेश के सामाजिक विकास मंत्री जीवन घिमिरे के अनुसार अबतक प्रदेश में 78 संक्रमित करोना मरीज डिस्चार्ज हुए है । गुरुवार को बिराटनगर से डिस्चार्ज 27 लोगो मे 23 पुरुष 4 महिला है ।

