पिछले २४ घण्टा में रविवार २१३ लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि,संक्रमित की संख्या ३४४८
२५ जेठ, काठमाडौं ।
पिछले २४ घण्टा में रविवार २१३ लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है ।
स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय द्वारा आयोजना नियमित मिडिया ब्रिफिङ में मन्त्रालय के प्रवक्ता डा. विकास देवकोटा ने जानकारी दी है कि अब नेपाल में संक्रमित की संख्या ३४४८ हो गई है ।
नया संक्रमित में से २ सौ ९ पुरुष और ४ महिलाएँ हैं ।
नेपाल में कोरोना भाइरस से ठीक होकर ४६७ घर वापस जा चुके हैं और १३ लोगों की मृत्यु हो गई है ।


