पूर्वसभामुख आजकल खेती बाडी में व्यस्त

पूर्वसभामुख कृष्णबहादुर महरा अपने गाँव रोल्पा में आजकल खेती बाडी करने में व्यस्त हैं । हल चलाते हुए उनकी एक तसवीर सामने आई है । उनका कहना है कि राजनीति के क्रम में हमेशा बाहर रहने के कारण खेती की तरफ उनको समय नहीं मिला था लेकन अभी सभी घर के लोग गाँव आए हैं क्योंकि अभी खेती का समय है ।
पारिवारिक सदस्यों के अनुसार आजकल वो सुबह शाम खेती में व्यस्त रहते हैं ।
सभामुख जैसे पद पर रहने के बाद भी खेती में संलग्न होने का कारण पूछने पर कहा कि आज सभी कोरोना से पीडित हैं ऐसे में विश्व का अर्थतंत्र खत्म हो रहा है इसलिए कृषि की ओर हमको आत्मनिर्भर होना चाहिए ।
सभामुख पद में रहने के समय उन पर एक कर्मचारी ने यौन दुराचार का आरोप लगाया था जिसके बाद वो हिरासत में रहे लेकिन बाद में वो आरोप मुक्त हो गए ।

