सूचना की माँग के साथ सिरहा से पहुँचा काठमाडौ
मनोज बनैता, सिरहा, ८ जुन ।
सिरहा के सखुवानन्कारकट्टी गाउँपालिका मे हो रहे बिकास के काम पारदर्शी ढंग से करने और करवाने हेतु स्थानीय नौजवान सक्रियता के साथ लगे है । हाल ही में सखुवानन्कारकट्टी गाउँपालिका द्वारा सुचना छिपाने पर एक स्थानीय नौजवान बलराम यादव सुचना आयोग से न्याय की अपील की है । सुचना आयोग भी समय मे कोई ठोस कदम न उठाने के बाद अदालत का दरबाजा खटखटाया है । एक जागरुक युवा बिकास काम मे पारदर्शिता की माँग को लेकर गाउँपालिका के नाक मे दम कर दिया है । बीते आर्थिक वर्ष २०७५ /०७६ के साथ साथ २०७६ / ०७७ मे संचालित योजनाओं मे गाउँपालिका द्वारा अपारदर्शी ढंग से काम होने का आरोप लगाते हुवे उक्त गाउँपालिका वडा नम्बर– २ निवासी बलराम यादब सुचना सार्वजनिक की मांग रखी है । गाउँपालिका और पुर्वाधार विकास कार्यालय सिरहा से २०७५ / ०७६ मे संचालित योजना जैसे तिनकोनी चौक मे हुवे सडक पिच का खर्च, सुर्य नारायण यादब का पोखरी रिटेनीङ्ग वाल मे हुवे खर्च , तिनकोनी चौकमे बनायागया सार्बजनिक शौचालय मे हुवे खर्च लगायत काम का लागत एस्टिमेट आज तक गाउँपालिकाने सार्बजनिकिकरण नहीं करने का यादव का आरोप है । यादव का कहना है कि गाउँपालिका ने बिकास निर्माण का काम करते वक्त सार्बजनिक सुचना बोर्ड ना रखना, उपभोक्ता समिती और ठेकेदार मार्फत हुवे कामकाज पारदर्शी ना होना ईस बात को सिद्ध करता है कि दाल मे कुछ काला है । युवक यादव के अनुसार उन्हे सुचना माग्ने पर गाउँपालिका अध्यक्ष लगायत प्रमुख प्रशासकीय अधिकृत ने डाँटकर भेज दिया था । सुचना के हक सम्बन्धी नेपाल के संबिधान २०७२ भाग– ३ के धारा २७ और मुलुकी देबानी कार्यबिधि संहिता अनुसार सुचना माग करने पर भी गाउँपालिका द्वारा वेवास्ता किया गया । गाउँपालिका का खराब बर्ताव के बाद यादव पुर्वाधार विकास कार्यालय सिरहा मे मिति २०७६ । ०७।०८ गते निबेदन दर्ता कराया था । उनके साथी उतिमलाल यादब के साथ वो सुचना माग करनेके लिए राष्ट्रिय सुचना आयोग बानेश्वर होते हुवे उच्च आदालत जनकपुर राजबिराज तक गया । आदालत से उन युवकों ने सुचना सम्बन्धि मुद्दा भी जीता है । अदालत ने गाउँपालिकाको सुचना देनेकेलिए आदेश भी दे दिया है । लेकिन अभीतक गाउँपालिकाने कोई वास्ता नही किया है ।

