Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

साह दम्पत्ति के सहयोग में २ सौ ५० घर परिवार को नि:शुल्क भोजन

 

मनोज बनैता, सिरहा, ९ जुन ।

लकडाउन में विपन्न असहाय को लक्षित कर रामजानकी तेली कुट्टीद्वारा संचालित नि:शुल्क भोजन शिविर मङ्गलबार १२ वाँ दिन भी जारी है । उक्त नि:शुल्क भोजन शिविर में दैनिक एक हजार से ज्यादा गरीब मजदुरों को खाना खिलाया जा रहा है । कोरोना भाईरस के कारण आर्थिक रुप से चरम मार मे रहे विपन्न समुदाय को लक्षित कर विगत १२ दिन से निरन्तर चल रहे तेली कुट्टीद्वारा संचालित निःशुल्क भोजन शिविर मे सोमबार का सम्पुर्ण खर्च व्यवस्थापन जनकपुरधाम उपमहानगरपालिका वडा नं. ७ निवासी राम नारायण साह और उनकी धर्मपत्नी चन्द्रकला देवी साह ने किए थे ।

यह भी पढें   महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों में छिपा है भारत के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग

उक्त नि:शुल्क भोजन शिविर से करिब २ सय ५० घरपरिवार लाभान्वित होतारहा है । जनकपुरधाम उपमहानगरपालिकाका मेयर लालकिशोर साह के साथ साथ साह दम्पती ने संयुक्त रूप मे भोजन वितरण कर उक्त कार्य का प्रारम्भ किया था । सोमबार भी उक्त नि:शुल्क भोजन शिविर में करिब १ हजार १ सौ लोगो को भोजन परोसे जाने की बात साह दम्पती ने बताया है । शिविरके ११ वाँ दिन साह दम्पती ने अपने निजी खर्च मे जनकपुर उपमहानगरपालिका के करीब सभी वार्ड के २ सौ ५० विपन्न घरपरिवार को खाना खिलाए जाने की जानकारी उनके सुपुत्र बिन्दकिशोर साह ने दिया है । उक्त अवसर मे मेयर साह के अतिरिक्त वडा नं. ७ का वडाध्यक्ष जानकीराम साह, जसपा नेता मनोज चौधरी, रामजानकी तेली कुट्टी के अध्यक्ष जिवछ साह लगायत की उपस्थिति देखी गयी थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com