बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कैटरीना कैफ फिर से दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए सामने आई
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कैटरीना कैफ एक बार फिर से दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए सामने आई हैं। उन्होंने लॉकडाउन के कारण आर्थिक तंगी झेल रहे महाराष्ट्र के भंडारा जिले के दिहाड़ी मजदूरों की मदद को हाथ बढ़ाया है। उन्होंने अपने ब्रांड ‘काय ब्यूटी’ के जरिए दिहाड़ी मजदूरों की मदद का ऐलान किया है। इस बात की जानकारी कैटरीना ने खुद अपने इंस्टाग्राम पोस्ट से किया है।
कैटरीना दिहाड़ी मजदूरों की मदद का ऐलान करते हुए लिखा, ”काय ब्यूटी और देहात फाउंडेशन #KareWithKayBeauty के लिए फिर से साझेदारी करने जा रहे हैं। हमने साथ में महाराष्ट्र के भंडारा जिले के आसपास के गांवों में रहने वाले दैनिक मजदूरों के परिवारों को अपना सहयोग दिया है। इसमें भोजन और सेनेटरी से जुड़ी सामग्रियां शामिल हैं।”
कैटरीना कैफ का ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस बात की काफी तारीफ कर रहे हैं कि अभिनेत्री एक बार फिर से मदद को आगे आई हैं। कैटरीना कैफ का ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस बात की काफी तारीफ कर रहे हैं कि अभिनेत्री एक बार फिर से मदद को आगे आई हैं। हाल ही में कैटरीना ने पीएम केयर्स फंड में दान दिया था। इसके बाद वह ‘काय ब्यूटी’ के जरिए फूड ड्रिस्ट्रीब्यूट किया था।


