Thu. Oct 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सिर्फ भाषणबाजी नहीं है, निश्चित रहिए कि देश विकसित बननेवाला हैः प्रधानमन्त्री

 

काठमांडू, १५ जून । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने युवा वर्ग को सम्बोधन करते हुए कहा है कि निश्चित रहिए कि देश अब बन ही जाएगा । उनका कहना है कि सिर्फ भाषणबाजी में नहीं, व्यवहारिक रुप में ही देश बनाने का काम होनेवाला है । वैकल्पिक सिकाई प्रविधि शुरु करने के अवसर पर एक शुभकामना सन्देश जारी करते हुए प्रधानमन्त्री ने ऐसा कहा है ।
प्रधानमन्त्री ने ओली ने कहा है– ‘भाषणबाजी का जो आरोप हैं, सच में ही अवस्था वैसी नहीं है । आप लोग निश्चित रहिए की अब देश बन जाएगा, सुशासन और स्वच्छता कायम होगा ।’ उन्होंने कहा है कि आगामी पुस्ता को अब कोई भी आन्दोलन करने की जरुरत नहीं है । प्रधानमन्त्री ओली ने आगे कहा– ‘आप लोगों को चिन्ता है कि कई देश बरबाद तो नहीं हो रहा है ? हमारे अभिभावकों की वोट प्राप्त कर सरकार अपनी कर्तव्य से विमुख तो नहीं हो रहा है ? आम संचार माध्यम में दिखाई देनेवाले विभिन्न देशों की आक्रोश और नैराश्यता कई मेरे देश में भी आनेवाला तो नहीं है ? कई जिज्ञासू युवाओं की यही प्रश्न है, जो मैं जानता हूँ । आस सभी को मैं एकमुष्ट जवाफ देना चाहता हू कि आप निश्चित रहिए, देश बननेवाला है, आगामी पीढ़ी के लोग भाग्यमानी साबित होनेवाले हैं ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com