गुल्मी में संक्रमितों की संख्या ५८ हुई
३ असार, गुल्मी ।
गुल्मी में आठ महीने के शिशु सहित १० अन्य लोगों में कोरोना संक्रमण पुष्टि हुई है। प्रादेशिक प्रयोगशाला रुपन्देही में किए गए परिक्षण में रेसुङ्गा नगरपालिका में ९ तथा सत्यवति गाउँपालिका में एक इसतरह १० लोगों में संक्रमण पाया गया है ।
इसके साथ ही जिला में संक्रमितों की संख्या ५८ हो गई है ।


