Sat. Apr 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय राजदूत द्धारा प्रधानमन्त्री और प्रचण्ड से बातचित ।

 

काठमाडू, १२ फागुन । भारतीय राजदूत जयन्त प्रसाद ने आज सेवेरे प्रधानमन्त्री बाबुराम भट्टराई और एमाओवादी के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल के साथ भेट की ।
दाहाल के निवास लाजिम्पाट मे हुई इस भेट- वार्ता मे प्रधानन्यायाधीश के नेतृत्व ने वनने वाली  चुनावी सरकार के बारे बात चित की गयी थी । भेट मे काँग्रेस के पूर्व सांसद अमरेशकुमार सिंह की भी उपस्थिति थी।
दलों के बीच चुनावी सरकार बनाने के अन्तिम प्रयास के अवसर पर भारतीय राजदूत जयन्त ने प्रधानमन्त्री भट्टराई और अध्यक्ष दाहाल से संयुक्त भेटबार्ता की है । राजनीतिक दलों के बीच गतिरोध अन्त करने तथा प्रधानन्यायाधीश के नेतृत्व मे चुनावी सरकार गठन करने के लिये राजदूत जयन्त प्रसाद ने अपनी दलचस्पी दिखाई है। स्मरणीय है कि राजनीतिक दल पछले कई दिनों से प्रधानन्यायाधीश खिलराज रेग्मी के नेतृत्व मे सरकार बनाने का कसरत कर रहें हैं, लेकिन वे सफल नही हो पा रहें हैं। छोटी-छोटी पार्टी तथा मोहन वैद्दय की पार्टी ने इस निर्णय के खिलाप आन्दोलन करने की चेतावनी दे रखी है ।

यह भी पढें   सन्त निरंकारी मण्डल नेपाल, नेपालगन्ज शाखा के आयोजन में 85 लोगों ने किया रक्तदान

राजदूत जयन्त प्रसाद ने  बातचित के क्रम मे भट्टराई और दाहाल को प्याकेज मे सहमति करके अबरोध (बाधा अड्काउ) हटाने, रिक्त निर्वाचन आयोग लगायत बिभिन्न संवैधानिक निकाय मे पदपूर्ति केने का सुझाव दिया है ।
राजदूत जयन्त प्रसाद को अध्यक्ष दाहाल ने दलीय प्रयास सकारात्मक रुप मे आगे बढने तथा शिघ्र ही इसका सन्तोसजनक परिणाम आने का अश्वासन दिया है ।
इससे पहले राजदूत जयन्त प्रसाद  शीतल निवास मे  राष्ट्रपति डा.रामवरण यादव से भी बात चित कर चुके हैं । ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed