Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मेयर सरावगी और नेता सिंह के बीच सहकार्य

 

रेयाज आलम, वीरगंज, २२ जुन
वीरगंज महानगरपालिका के मेयर विजयकुमार सरावगी और जनता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेशमान सिंह ने विकास संबंधी मुद्दों को लेकर आपसी सहकार्य के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त किया है ।
वीरगंज महानगरपालिका वार्ड नं. १५ भिस्वा स्थित कृष्ण मन्दिर आसपास के सडक मर्मत, ढल निकास संबंधी कार्य को उन लोगों ने संयुक्त रुप में अवलोकन किया है, जहां एडीपी योजना अन्तर्गत सडक निर्माण कार्य हो रहा है । मेयर सरावगी का कहना है कि भिश्वा के विकास के लिए नगरपालिका की ओर से भी बजट विनियोजित है । उनका यह भी कहना है कि वीरगंज की विकास के लिए वह हरसंभव प्रयास करेंगे ।
इसीतरह पार्टी अध्यक्ष नेता सिंह ने भी कहा कि वीरगंज पूरे देश के लिए आर्थिक नगरी है, इस को विकासित करने के लिएसभी को एकजूट होना आवश्यक है । विकास संबंधी मुद्दों को लेकर दोनों नेताओं के हो रहे सहकार्य से वीरगंज निवासी जनता आशावादी बन गए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com