भैरहवा में जनता समाजवादी पार्टी द्वारा नागरिकता संशोधन विधेयक विरूद्ध विरोध सभा
हिमालिनी संवादाता रूपन्देही \ रूपन्देही जिला भैरहवा सिद्धार्थ नगरपालिका में जनता समाजवादी पार्टी नेपाल रुपन्देही जिलाध्यक्ष अजय बर्मा और राम अवतार यादव के नेत्तव में नेपाल प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली मुर्दाबाद मुर्दाबाद नारा के साथ नेकपा सचिवालय द्धारा प्रस्तावित नागरिकता संशोधन का मांग को लेकर नगर में विरोध रैली निकाला गया ।
नगर में विरोध रैली निकाल कर मिलन चौक पर पहुच कर कोण सभा में क्षेत्र नम्बर 3के विधायक सन्तोष पाण्डेय ने कहा कि इस भूमि में जनजाति ,मुस्लिम ,थारु, ने नेपाल सरकार को कुर्सी पर बैठाया है और आज सरकार ने नागरिकता देने से वन्छित क्यू किया क्या उनका अधिकार नहीं है? नागरिकता लेने का आधार नहीं है तो सरकार ने 2063,2064 साल में जन्म आधार पर नागरिकता क्यू दिया ? नेपाल के नागरिक अगर भारत में शादी कर ला रहे भारतीय पत्नी को अपनाने का अधिकार आखिर क्यों 7 साल बाद ?
मां बाप का नागरिकता होने के बाद भी बच्चो को नागरिकता से वंचित क्यों ? उन सभी पीड़ित नागरिकता वंचित लोगो के लिए आज जनता समाजवादी पार्टी नेपाल रुपन्देही ने नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली मुर्दाबाद मुर्दाबाद नारा के साथ नेकपा सचिवालय द्धारा प्रस्तावित नागरिकता संशोधन के मांग को लेकर नगर में विरोध रैली निकाला चेतावनी दी कि अगर जल्द से जल्द संशोधन नहीं हुआ तो इससे बड़ी आंदोलन की तैयारी के साथ सड़क पर उतरेंगे ।
कार्यक्रम में विधयाक कल्पना पाण्डेय ,महेन्द्र यादव ,प्रशान्त गुप्ता(महेन्द्र), विधा यादव, बि. एन.गुप्ता(बैजनाथ)राम अवतार यादव,मोहम्मद इस्लाम , रामू यादव ,निलम यादव, देवेन्द्र पाण्डे (सागर), राजेन्द्र गुप्ता, ओमप्रकाश यादव, अर्जुन प्रसाद जयसवाल, उज्जवल पोखरेल, महिला धनेश्वरी चौधरी, रुपा मल्ल, रीता यादव, निलम यादव,लगायत वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे । सिद्धार्थनगर नगरपालिका वडा नम्बर 4 वडा अध्यक्ष युवा नेता मुक्तिनाथ यादव (भोला) सा स्वागत मन्तब्य, मोहम्मद इस्लाम खान के सञ्चालन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।




